Mathura's Pre-Lockdown Yamuna Clean-Up: Community Efforts & Environmental Revival (मथुरा-लॉक डाउन से पहले -7)

कोरोना लॉकडाउन से पहले मथुरा में यमुना सफाई अभियान: जनसहयोग से बदली तस्वीर


प्रत्येक सरकारी योजना में मथुरा वृन्दावन सहित सम्पूर्ण ब्रज क्षेत्र का ध्यान रखा जाने लगा। यमुना को मैय्या मानकर और शोर मचाकर इस जीवन दायिनी नदी को प्रदूषण मुक्त करने और कराने के लिए कई स्वसेवी संगठन उठ खड़े हुए।  यहाँ के भावुक लोग भी इन संगठनों का समर्थन करने लगे। अभियान तेज हो गया और एक क्रांति की तरह से लोगों में स्वच्छ यमुना के लिए उत्कंठा जाग उठी। यमुना का सहारा लेकर आजीविका प्राप्त करने वाले लोग उग्रता से इस ओर जुटने लगे।

विदेशी सहयोग की आस :

                प्रदेश और देश ही नहीं विदेशों से भी यमुना प्रदूषण मुक्ति को सहायता दिलाने के लिए अलग अलग दिशाओं में दौड़ लगने लगी। उद्देश्य वही किसी तरह यमुना का मूल प्राकृतिक रूप पुनः प्राप्त कराया जाये।
    

यमुना बचाओ अभियान: 

             उद्योगों से निकलने वाले और यमुना में सीधे गिरने वाले नालों पर जहाँ प्रदूषण बोर्ड और सरकार ने नकेल कसी और किसी भी प्रकार के कचरे को यमुना में प्रवाहित न होने देने के लिए समुचुत व्यवस्थाएं भी कीं।
साधु संतों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्योंकि यमुना केवल नदी ही नहीं जिससे हमारी आवश्यकता पूर्ति हो, अपितु हमारी धार्मिक आस्था और भावनाओं का केंद्र भी है , इसलिए भी संतों का मैदान में आना कोई आश्चर्य नहीं था।

यमुना शुद्धि से सिद्धि :

               दौड़ने वाला कहीं तो पहुँचता ही है , और यही हुआ भी।  विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी श्रोतों से यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए पैसा आने लगा। छोटे छोटे निजी चंदे से लेकर सरकारी योजनाओँ से भी सैकड़ों करोड़ रुपये इस मद में भेजे गए। विदेशी संस्थानों ने भी करोड़ों का दान दिया , कई नयी गैर सरकारी संस्थाए स्थापित हुईं जो सौभाग्यशाली रहीं और यमुना प्रदुषण मुक्ति के प्रयास में सर्वार्थ सिद्ध करने में सफल हो सकीं।
कुछ व्यक्ति भी व्यक्तित्व और निजता को निखार ले गए। सामाजिक ख्याति ने आर्थिक स्थिरता भी प्रदान की। यमुना को कथित रूप से बार-बार मैय्या पुकारने वालों पर यमुना मैय्या ने विशेष कृपा की और मनचाहे के साथ-साथ अनचाही सिद्धि भी प्रदान की।

परिणाम :

                यमुना शुद्धि के लिए इस वैश्विक अभियान में , यमुना को कितना शुद्ध किया गया ये केवल यमुना,  प्रत्यक्षदर्शी और समय ही बता सकता है।
               ऐसा ही एक प्रयास यमुनाजल को वापस प्राप्त करने का भी हुआ। किन्तु विविध जटिलताओं ने इसे प्रयास तक ही सीमित रखा।  अंततः प्रयास जारी रहे और प्रभु के भरोसे ही यमुना की प्रदुषण मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती रही जिससे भविष्य में एक बार स्वच्छ यमुना जल की धारा मथुरा में फिर से देखने को मिल सके।
         


------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
English Translation :
----------------------------

Mathura's Pre-Lockdown Yamuna Clean-Up: Community Efforts & Environmental Revival


In every government scheme, the entire Braj area including Mathura Vrindavan was taken care of. Many voluntary organizations have risen to make Yamuna pollution free and make this life-giving river pollution free. The passionate people here also started supporting these organizations. The campaign intensified and a revolution arose in the people for a clean Yamuna. People who got livelihood by taking help of Yamuna started to gather fiercely towards this.

                Yamuna started running in different directions to help in the liberation of Yamuna pollution not only from the state and the country but also from abroad. The purpose is to somehow reclaim the original natural form of Yamuna.

              On the drains coming out of the industry and falling directly into the Yamuna where the Pollution Board and the Government also put in place proper arrangements to prevent any kind of waste and any kind of waste from flowing into the Yamuna.

Sadhu saints also played an important role in this campaign. Because the Yamuna is not only the river to fulfill our needs, but also the center of our religious faith and feelings, it was no surprise that the saints came to the ground.

               The racer reaches somewhere, and this is what happened. From various government and non-government sources, money started coming in for the liberation of Yamuna pollution. Hundreds of crores of rupees were sent from small private donations to government schemes. Foreign institutions also donated crores, many new NGOs were established which were fortunate and the Yamuna were able to prove themselves to be omnipresent in the effort of liberation of pollution.

Some people have also enhanced personality and privacy. Social fame also provided economic stability. Yamuna Mayya gave special blessings to Yamuna for allegedly calling her repeatedly, and provided untoward accomplishment as well as desired.

Result :
                In this global campaign for Yamuna purification, only Yamuna, eyewitness and time can tell how pure Yamuna has been.

               One such attempt was also to get Yamunajal back. But various complications limited it to effort. Ultimately, the efforts continued and prayed for the liberation of Yamuna from the Lord's trust, so that once again the stream of clean Yamuna water could be seen again in Mathura in future.

Comments

Popular posts from this blog

Holi Celebration in Brij ( बृज की होली )

Mathura Before corona lockdown (मथुरा-लॉक डाउन से पहले)

The Glorious History of Mathura: From Ancient Legends to Modern Pilgrimage ( मथुरा का गौरवपूर्ण इतिहास)